उत्तराखंड: शर्मनाक! छात्रा को होटल ले जाकर सहपाठी ने किया दुष्कर्म,….मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। जिले के कनखल थाना क्षेत्र में एक पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्र ने छात्रा को होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। बताया कि उनकी पुत्री कक्षा-12 में पढ़ती है। कक्षा में ही पढ़ने वाले युवक से उसकी जान-पहचान हो गई थी। बुधवार को बेटी को बहला-फुसलाकर नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी। किसी तरह घर पहुंची जहां उसकी हालत बिगड़ गई।
अस्पताल ले जाने पर उसे भर्ती कर लिया गया। तब घटना की जानकारी उन्हें पता चल पाई। इसके बाद पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने तुरंत आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा के बालिग या नाबालिग होने की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है। जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत