उत्तराखंड: यहां मासूम बच्ची से रेप कर भागे युवक का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में एक आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। वहीं, बच्ची को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसएसपी ने बताया कि बिहार मूल का एक व्यक्ति शनिवार देर शाम आठ साल की बेटी को बेहोशी की हालत में लेकर पथरी थाने पहुंचा। बताया कि उसका परिवार पथरी में गन्ना छीलने का काम करता है। शनिवार को पड़ोसी दयानंद उनकी बच्ची को जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। इस बीच आरोपी भागने लगा। पीछा करने पर उसने तमंचा दिखाया और फरार हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रर्मेंद्र डोबाल ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दीनारपुर के जंगल में आरोपी को घेर लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
एसएसपी ने बताया कि पीड़ित परिवार बेहद आर्थिक रूप से कमजोर है। पीड़िता का उपचार पुलिस की देखरेख में कराया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश