उत्तराखंड: यहां 50 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में विजिलेंस की टीम ने जमीन के मामले में मुकदमा दर्ज होने से बचाने के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेते हुए चकबंदी विभाग के लेखपाल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लेखपाल ने डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी। इसके बाद 50,000 रुपये देना तय हुआ था।
एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने बताया कि मोहम्मद युसूफ पुत्र नूर हसन निवासी रुड़की ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वसीयत की जमीन को खरीदने के बाद आगे भेज दिया गया था जिसका मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। उसने बताया था कि लेखपाल विरेंद्र कुमार निवासी सिंधी वाली गली गंगनहर रुड़की ने उसे धमकी देते हुए कहा कि एसडीएम कोर्ट से मुकदमा पुलिस में दर्ज कराने के आदेश हो गए हैं। इससे बचाने के एवज में उसने डेढ़ लाख मांगे थे।
जांच कराने पर मामला सही निकला जिसके बाद ट्रैक टीम का गठन कर गुरुवार को चकबंदी कार्यालय बहादराबाद से लेखपाल वीरेंद्र कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान देहरादून में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश