उत्तराखंड : यहां तेजरफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात यहां ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार एक युवक और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की शिनाख्त गुरु सेवक सिंह (28 ) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि गुरु सेवक सिंह हर की पैड़ी क्षेत्र में दूध की डेरी चलाते थे तथा रोजाना की तरह अपने रिश्तेदार युवराज (13) और मंगत (7) के साथ बाइक पर गांव एथल स्थित अपने घर पर जा रहे थे जूस कंट्री के पास सराय रोड पर यह हादसा घटित हुआ। कार चालक घटना को अंजाम देकर कार समेत मौके से फरार हो गया। इधर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप