उत्तराखंड : यहां तेजरफ्तार स्कॉर्पियो ने बरातियों को मारी टक्कर, एक कि मौत, 31 घायल
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में देर रात जा रही बरात को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी, हादसे में एक की मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए, गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटा।
शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 31 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं गुस्साई भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और सरे राह पीट दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रण में लिया और यातायात को बहाल करवाया।
बताया जा रहा है बहादराबाद धनौरी रोड पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलडा से आई बरात के स्वागत के समय स्कॉर्पियो कार ने बरातियों को टक्कर मार जिसके चलते अफरा तफरी मच गई। घटना में एक बैंड वाला जिसका नाम सागर बताया जा रहा है रायसी इलाक़े का निवासी है उसकी हादसे में मृत्यु हो गई। दुर्घटना में कुल 31 लोग घायल हुए हैं। घटना से गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो चालक से मारपीट की और उसके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
सूचना पर मौके पर सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने मय फोर्स पहुंचकर घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मोके पर लगी भीड़ को हटाया व यातायात सामान्य कराया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश