उत्तराखंड: यहां शादीशुदा हेड कांस्टेबल ने सिपाही प्रेमिका के कमरे में की आत्महत्या,….पुलिस जांच में जुटी
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, यहां पर देहरादून साइबर थाने में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने प्रेम प्रसंग में महिला कांस्टेबल की सगाई होने पर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान नरेश चंद के रूप में हुई है जो देहरादून साइबर थाना में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात था। जिसने बीएसएम तिराहे के पास स्थित एक मकान की छत की कुंडी से लटक कर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार मृतक की सीपीयू में तैनात महिला आरक्षी से गहरी मित्रता / प्रेम प्रसंग था। लेकिन महिला कांस्टेबल की सगाई कहीं और तय हो गई जिसकी जानकारी मिलने पर मुख्य आरक्षी बीएसएम तिराहे के पास स्थित महिला आरक्षी के किराये के आवास पर पहुंचा था महिला कांस्टेबल से मिलने गया किन्तु महिला मित्र के वहां न मिलने एवं सगाई होने की खबर से क्षुब्ध होकर मुख्य आरक्षी ने आत्महत्या कर ली।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!