उत्तराखंड- यहां युवक और युवती ने हाथ बांधकर नहर में लगाई छलांग, मचा हड़कंप,……. देखें वीडियो
रुड़की में एक युवक और युवती ने हाथ बांधकर गंग नहर में छलांग लगा दी। अचानक दो लोगों के नहर में कूदने से आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जलवीर और जल पुलिस ने दोनों को नहर से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में सोलानी पार्क के पास मंगलवार को एक युवक और युवती ने आपस में हाथ बांधकर गंगनहर में छलांग लगा दी जिसके बाद दोनों डूबने लगे। दोनों को डूबता देख आसपास के लोगों की मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद गंगनहर में डूब रहे लोगों को जल पुलिस के द्वारा दोनों को बड़ी मुश्किल से गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर एक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां पर एक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को जानते थे। लेकिन दोनों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश