उत्तराखंड : यहां गृह क्लेश से अनाथ हुई दो बेटियां, पत्नी ने जहर खाकर तो….पति ने फांसी पर लटक दे दी जान

ख़बर शेयर करें 👉

हरिद्वार। जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। आनन-फानन में हायर सेंटर रेफर करने पर महिला की मौत हो गई। अगले दिन उसके पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। पति की मौत के बाद एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

जानकारी के अनुसार हरिद्वार के पथरी थानाक्षेत्र के फूलगढ़ गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत देखते हुए महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। सोमवार को महिला के पति ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने जहर खाकर खुदकुशी की थी, जबकि उसके पति पन्ना लाल ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी की है। सुसाइड नोट में उसने पत्नी की खुदकुशी के कारण अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। परिजनों से पता चला है कि घर में किसी बात को लेकर क्लेश चल रहा था। उनकी दो बेटियां है, माता-पिता की मौत के बाद दोनों बेटियां अपनी सुधबुध खो बैठी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad