उत्तराखंड : यहां होटल में दो बहनों से किया दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। रुड़की क्षेत्र की दो नाबालिग बहनों के अपहरण मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने पहले दोनों बहनों का अपहरण किया फिर मसूरी ले जाकर होटल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों बहनों को कलियर से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपित रुड़की सिविल अस्पताल के अस्थायी कर्मचारी रह चुके हैं। पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
मंगलवार की शाम कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर कलियर से दोनों बहनों को बदहवास हालत में बरामद किया। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की गई तो नाबालिग बहनों ने कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के गुलाब नगर रामपुर गांव निवासी वसीम, कोटा मुरादनगर थाना कलियर निवासी शाहरुख और शिवपुरम आजाद नगर कोतवाली गंगनहर रुड़की निवासी सचिन के नाम बताए।
उन्होंने बताया कि तीनों युवक बहला-फुसलाकर उन्हें अपने साथ कार से मसूरी ले गए थे। जहां एक होटल में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम तीनों युवकों ने उन्हें कलियर में छोड़ दिया और कार लेकर फरार हो गए। पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम तीनों युवकों को रामपुर से गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप तोमर ने बताया कि आरोपित वसीम, शाहरुख और सचिन रुड़की सिविल अस्पताल के अस्थायी कर्मचारी रह चुके हैं।
गौरतलब है कि 16 जनवरी को रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उसकी दो नाबालिग बेटी 15 जनवरी से गायब हैं। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश