हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे पर बड़ा एक्शन, DM ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
नैनीताल/हल्द्वानी। तीनपानी-गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं विधिसम्मत जांच सुनिश्चित करने के लिए अपर जिलाधिकारी नैनीताल विवेक राय को जांच अधिकारी नामित किया है।
जिला प्रशासन के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को तीनपानी फ्लाईओवर पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार युवकों की जान चली गई थी। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कराने का निर्णय लिया है।
21 दिन के भीतर सौंपनी होगी जांच रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी को दुर्घटना के सभी पहलुओं और परिस्थितियों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच पूरी कर 21 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपनी होगी।
जांच में हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के साथ ही दुर्घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का भी परीक्षण किया जाएगा।
भविष्य में हादसे रोकने के सुझाव भी होंगे रिपोर्ट में शामिल
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट केवल दुर्घटना के कारणों तक सीमित नहीं रहेगी। जांच अधिकारी को भविष्य में इस तरह के सड़क हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक और प्रभावी सुझाव भी रिपोर्ट में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की दिशा में भी कार्रवाई कर रहा है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में आज और कल बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी बहनें, लेकिन पहाड़ की महिलाओं को नहीं मिल पाएगी सुविधा,….जानिए
आज का राशिफल (28 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: मां की हत्या कर जंगल में छिपा था आरोपी बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुद्रपुर में मुख्यमंत्री धामी ने विद्यार्थियों से किया संवाद, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर जानी युवाओं की सोच