नैनीताल दुग्ध संघ में धूम धाम से मनाया गणतन्त्र दिवस, सामान्य प्रबन्धक निर्भय नारायण सिह ने किया झण्डारोहण
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में आज 75वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर संस्था के कर्मचारियो अधिकारियो के साथ दुग्ध संघ के प्रशासनिक भवन में सामान्य प्रबन्धक निर्भय नारायण सिह द्वारा झण्डारोहण किया गया । इस अवसर पर सांस्कृतिक व देश भक्ति कार्यक्रमों के उपरान्त मिष्ठान वितरण किया गया।
इस अवसर पर सामान्य प्रबन्धक निर्भय नारायण सिह ने संस्था से जुडे सभी सम्मानित दुग्ध उत्पादको एंव उपभोक्ताओं को 75 गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाए देते हुए कहा कि आप के सहयोग से आज नैनीताल दुग्ध संघ प्रतिदिन एक लाख लीटर से अधिक दुग्ध उर्पाजन व इतना ही दुध व दुग्ध उत्पादक बाजार में विपणन कर रहा है । यह प्रगति दुग्ध उत्पादन एवं उपभोक्ताओं के साथ-साथ संस्था सभी कार्मिकों का सहयोग का ही परिणाम है कि आज नैनीाल दुग्ध संघ प्रदेश अग्रणी दुग्ध संघों में है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही मिष्ठान का वितरण किया गया।
इस अवसर पर कारखाना प्रबन्ध प्रहलाद सिह, प्रभारी प्रशासन रीता जोशी, प्रभारी इन्जी हरीश बोरा, प्रभारी विपणन संजय भाकुनी, प्रभारी गुण नियत्रण एस.एस. पडियार, प्रभारी स्टोर खलील अहमद, प्रभारी एम.आई.एस. पी.एस. खत्री समेत दुग्ध संघ के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (24 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत