लालकुआं: हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से बिन्दुखत्ता में ग्रामीण की मौत
लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र में अपनी छत में कार्य कर रहे ग्रामीण की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से दर्दनाक मौत हो गई, अचानक हुई ग्रामीण की मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, घोड़ानाला क्षेत्र में निवास करने वाले हयात सिंह कठायत उम्र 51 वर्ष अपने घर की छत में दो मंजिला मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक उनके घर के पास से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन के वह संपर्क में आ गए, और छिटक कर छत से नीचे जमीन में आ गिरे, जिन्हें आनन- फानन में उनका बेटा युवा व्यवसायी सुनील व अन्य आसपास के लोग डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, अचानक हुई हयात सिंह की मौत से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं परिवार में सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
देर शाम तक हयात सिंह का पोस्टमार्टम किया गया, उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि उनका छोटा बेटा गुजरात में किसी निजी कंपनी में कार्यकर्ता है, जो कि वहां से उत्तराखंड को रवाना हो गया है, सोमवार की प्रातः चित्रशिला घाट में हयात सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा, उक्त घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!