हल्द्वानी : भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने इन तीनों मण्डल अध्यक्षों को दी जिम्मेदारी, नियुक्ति पत्र जारी

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में खाली चल रहे मंडल अध्यक्षों के पद पर नए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने लंबे समय से रिक्त चल रहे धारी मंडल, ओखल कांडा मंडल और हल्द्वानी पूर्वी मंडल में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा

जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट द्वारा नियुक्ति पत्र जारी करते हुए धारी मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट को बनाया गया है जबकि ओखलकांडा मंडल के लिए मंडल अध्यक्ष सुमित नगदली को बनाया गया है। इसके अलावा लालकुआं विधानसभा के हल्द्वानी पूर्वी मंडल के लिए मुकेश बेलवाल को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad