कैंचीधाम में जल्द उड़ान भरेगी हेलीकॉप्टर सेवा, प्रस्तावित हैलीपैड स्थल का हुआ निरीक्षण

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल, 18 अप्रैल 2025। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंचीधाम में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जल्द ही हेली सेवा की सुविधा मिल सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन ने हेलीपैड निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिस खालिक के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने संभावित स्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: यहां नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम

निरीक्षण के दौरान रातीघाट के निकट भूमि का चयन किया गया। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, रत्नेश कुमार ने बताया कि तकनीकी रूप से यह स्थल हेलीपैड निर्माण के लिए उपयुक्त है। आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर शासन को नियमानुसार प्रस्ताव भेजा जाएगा।
निरीक्षण के दौरान लोनिवि और पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।