लालकुआं: कर्मशीलता, सुरक्षा और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता, ITC पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच औद्योगिक नगरी लालकुआं स्थित ITC पेपर मिल में भी 15 अगस्त का पर्व उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। मिल परिसर में आयोजित गरिमामयी समारोह में यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को नमन किया। इस दौरान पूरा परिसर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

ध्वजारोहण के बाद मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं, वह देश के अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने सभी अमर शहीदों को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरक्षा और गुणवत्ता को बताया प्रगति की नींव
अपने संबोधन में प्रणव शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ केवल गुलामी से मुक्ति नहीं है, बल्कि आपसी मतभेद और वैमनस्य भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ना भी सच्ची स्वतंत्रता का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार औद्योगिक संस्थान के रूप में प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करे और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। सुरक्षा और गुणवत्ता ही किसी भी संस्थान की निरंतर प्रगति की मजबूत नींव हैं।

उन्होंने ITC समूह की कार्यसंस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि समूह वर्षों से संघर्ष, समर्पण और अनुशासन के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से संस्थान की प्रगति के साथ राष्ट्र निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समारोह में मिल प्रबंधन के प्रबोध पात्रा, नरेश चन्द्रा, अविनाश जौहरी, संजय बाजपेयी और पंकज धूलिया सहित समस्त अधिकारी, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में बारिश के बीच भव्य तिरंगा बाइक रैली, पंकज कोरंगा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिखाया राष्ट्रप्रेम
Ad Ad Ad Ad