लालकुआं: 19 साल तक मिल को दी सेवाएं, हक की आवाज उठाई तो ठेकेदार ने दिखाया बाहर का रास्ता? श्रमिकों का बड़ा आरोप
लालकुआं। सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत श्रमिकों ने ठेकेदार कुंवर ऋषि सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। श्रमिकों का कहना है कि वर्षों तक कंपनी में ईमानदारी से काम करने के बावजूद उन्हें मजदूरी कटौती और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, जब उन्होंने अपनी मेहनत की पूरी मजदूरी और अधिकारों की बात उठाई तो उन्हें नौकरी से बाहर कर दिया गया।
श्रमिकों के अनुसार, जय शिव शक्ति नाम से कार्य संचालित कर रहे ठेकेदार कुंवर ऋषि सिंह द्वारा मजदूरी दर कम कर दी गई। कर्मचारियों ने जब इसका विरोध किया और अपनी पुरानी मजदूरी बहाल करने की मांग की, तो कई श्रमिकों को काम से हटा दिया गया। इससे उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
प्रभावित श्रमिकों का कहना है कि वे राहुल कांट्रेक्टर के माध्यम से वर्ष 2007 से लगातार सेंचुरी पेपर मिल में कार्य कर रहे थे। करीब 19 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने कभी कंपनी को शिकायत का मौका नहीं दिया, लेकिन नए ठेकेदार के आने के बाद हालात बदल गए।
श्रमिकों ने आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है और उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय दबाव बनाया जाता है। उनका कहना है कि मेहनत करने वाले मजदूरों को सम्मान देने के बजाय उन्हें डराने और चुप कराने की कोशिश की जा रही है।
अब प्रभावित श्रमिकों ने श्रम विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है।
उनका कहना है कि उन्हें दोबारा रोजगार, बकाया मजदूरी और न्याय दिलाया जाए। श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो वे अपने अधिकारों के लिए बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 थी तीव्रता
उत्तराखंड: 10 हजार की रिश्वत लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, समझौता कराने के नाम पर मांगी थी रकम
उत्तराखंड की डॉ. कविता पांडेय को ‘साहित्य शिरोमणि सम्मान’, लखनऊ राष्ट्रीय पुस्तक मेले में लोकार्पित हुआ कहानी संग्रह ‘अदम्य-असीम की ओर’
उत्तराखंड: घास काट रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, झाड़ियों में घसीटकर ले गया; इलाके में दहशत