लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल के श्रमिक नेता डीएन सुयाल का हुआ निधन
लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के दिग्गज श्रमिक नेता एवं वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष देवकीनंदन सुयाल का ब्रेन हेमरेज होने के चलते आज शाम निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हल्दूचौड़ के गंगापुर कबडाल निवासी एवं सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल उम्र 69 वर्ष का तीन दिन पूर्व अचानक स्वास्थ्य खराब हुआ, जिन्हें पहले हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में ले गए, उसके बाद राममूर्ति बरेली और वहां से दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया, बीती देर रात उन्हें वहां से हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी लाया गया, जहां वेंटीलेटर में उन्होंने शनिवार की देर शाम को अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर सुनकर श्रम संगठनों के साथ-साथ क्षेत्र में शोक की लहर है।
विदित रहे कि देवकीनंदन सुयाल सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की सबसे बड़ी यूनियन वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष हैं, साथ ही उनका संघर्षशील एवं कर्मठ व्यक्तित्व होने के चलते वह पिछले 50 वर्षों से तराई भाबर के विभिन्न आंदोलनों एवं सेंचुरी पेपर मिल के श्रमिक हितों की लड़ाई में सदैव सबसे अधिक चर्चाओं में रहे हैं,
वर्कर्स यूनियन के महामंत्री कैलाश चौसाली ने बताया कि रविवार की प्रातः उनका रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट
उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! इतनी तारीख तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो निरस्त हो सकता है राशन कार्ड
आज का राशिफल (24 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे