बिन्दुखत्ता में रात्री क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक ड्रा मोहन बिष्ट ने किया शुभारंभ
लालकुआं। बिन्दुखत्ता के इन्द्रानगर प्रथम सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में JBN यूथ क्लब द्वारा आयोजित 9A साइड रात्री क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ सोमवार रात्री क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक बिष्ट ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कर उन्हें शुभकामनाए प्रेषित की।

इस टूर्नामेंट का पहला मैच हल्द्वानी और देवी मंदिर बिन्दुखत्ता टीम के बीच खेला गया। इसमें हल्द्वानी की टीम ने 37 रनो से देवी मंदिर बिन्दुखत्ता की टीम को हराकर जीत हासिल की।
इस दौरान विधायक ड्रा मोहन बिष्ट ने कहा में हमेशा खिलाड़ियों के साथ तन मन और धन से खड़ा था और हमेशा खड़ा रहूंगा। इस मौके पर विधायक जी के सहयोगी सोनू पाण्डे , कमल मिश्रा, केवल जोशी, राकेश जोशी, राजेंद्र बिष्ट, दीवान सिंह भाकुनी, नवीन कलोनी, हेम पाण्डे, कमल पोखरिया, पवन कठेत समेत तमाम लोग मौजूद थे। इस दौरान मुख्य अयोजनकर्ता कमल मिश्रा ने सभी युवा साथियों का धन्यवाद किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां