नैनीताल: मुख्यमंत्री धामी आज भीमताल दौरे पर, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में करेंगे बड़ा कार्यक्रम
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज (शनिवार) को नैनीताल जिले के भीमताल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक निर्धारित है।
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे और 2:15 बजे ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हेलिपैड, भीमताल पहुंचेंगे। इसके बाद वह कार से विश्वविद्यालय परिसर के लिए रवाना होंगे और 2:35 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं (दु:खद): तेज रफ्तार ने उजाड़ दिया परिवार, 35 वर्षीय मनोज की मौत; दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, चलाया स्वच्छता अभियान
आज का राशिफल (02 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: जंगल में घास काटने गई महिला पर भालू का हमला, इलाज के दौरान मौत
लालकुआं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल