नैनीताल: भीषण ठंड-कोहरे के चलते हल्द्वानी-रामनगर सहित मैदानी क्षेत्रों के स्कूल दो दिन रहेंगे बंद
नैनीताल। जनपद नैनीताल के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा जारी आदेश के अनुसार भाबर (मैदानी) क्षेत्रों में संचालित कक्षा 1 से 5 तक के सभी शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 16 और 17 जनवरी को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं और कालाढूंगी तहसीलों में प्रभावी रहेगा। प्रशासन का कहना है कि घना कोहरा और शीतलहर के चलते सुबह-शाम तापमान बेहद नीचे चला गया है, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अवकाश संबंधी सूचना समय से सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अभिभावकों तक पहुंचाई जाए। आदेश के अनुपालन में किसी भी तरह की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।


उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा