नैनीताल: आयुष्मान योजना के अन्तर्गत इन अस्पतालों में मिलेगी इलाज की सुविधा….
नैनीताल। भारत सरकार एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में स्वास्थ विभाग द्वारा जनपद में वर्तमान तक आयुष्मान योजना के अन्तर्गत 432326 आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं तथा 33229 लाभार्थियों को 356150238/-(रू पैंतीस करोड़ रूपये से अधिक) का ईलाज निशुल्क प्रदान किया जा चुका है। इस योजना के अन्तर्गत 05 लाख रूपये तक का निशुल्क कैश लेस ईलाज किया जा सकता है। योजना में 24 चिकित्सकीय विशेषाताओं के अन्तर्गत 1578 विभिन्न बीमारियों (पैकेज) के ईलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। पात्र लाभार्थी अपनी गम्भीर बीमारी का ईलाज निशुल्क कर सकते व परिवार के सभी सदस्य योजना का लाभ ले सकते हैं।
यह सुविधा राज्य के सरकारी चिकित्सालयों व चिन्हित निजी चिकित्सालय सम्मलित है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में राशन कार्ड (ऑनलाईन), आधार कार्ड, एमएसबीवाई कार्ड अनिवार्य है। इस योजना की अधिक जानकारी के लिए आयुष्मान भारत हेल्प लाईन नम्बर 155368/104 वेबसाइट www.sha.uk.gov.in के माध्यम से सम्पर्क कर सकते हैं।
इस योजना के तहत जनपद में निजी चिकित्सालय उजाला सिग्निस सेन्ट्रल हॉस्पिटल, सिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर, आईक्यू0 विजन प्राईवेज लिमि0, राही केयर (डायलिसिस सेन्टर), बीएनके हॉस्पिटल पीरूमदारा रामनगर, ब्रिजेश हॉस्पिटल रामनगर, दृष्टि सेन्टर फॉर एडवांस्ड आई केयर सेन्टर, नेफ्रेोकेयर हैल्थ सर्विसेज प्राईवेट लिमि0, वेदान्ता नेत्रालय एलएलपी, बॉम्बे हॉस्पिटल सम्मलित है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं