बिंदुखत्ता: मां हाट कालिका मंदिर में 30 जनवरी से नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन
लालकुआं। बिंदुखत्ता के इन्द्रानगर-द्वितीय स्थित मां हाट कालिका मंदिर में गुरुवार, 30 जनवरी 2025 से नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा का वाचन परम पूज्य श्रद्धेय व्यास आचार्य श्री व्योम त्रिपाठी जी महाराज के मुखारविंद से होगा।
भक्तजनों को मां भगवती की भक्ति रस से सराबोर होने का यह सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है। आप सभी धर्मप्रेमी भक्तजन सपरिवार इस भव्य आयोजन में सादर आमंत्रित हैं।

कार्यक्रम का विवरण:
शुभारंभ:
दिनांक: 30 जनवरी 2025, गुरुवार
गणेश पूजा: प्रातः 8:00 बजे
भव्य कलश यात्रा: प्रातः 9:00 बजे
प्रतिदिन कार्यक्रम:
नित्य पूजा: प्रातः 8:00 बजे
श्रीमद देवी भागवत कथा: दोपहर 1:00 बजे से
संकीर्तन, आरती एवं प्रसाद वितरण: सांय 4:00 बजे से
भजन संध्या: सांय 7:00 बजे से
समापन:
दिनांक: 7 फरवरी 2025, शुक्रवार
पूजा, हवन एवं पूर्णाहुति: प्रातः 8:00 बजे
विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण: दोपहर 12:00 बजे से
निवेदन
आप सभी भक्तजनों से अनुरोध है कि इस पवित्र भक्ति यज्ञ महोत्सव में तन, मन और धन से सहयोग कर पुण्य के भागी बनें।
जय मां हाट कालिका! जय मां जगदंबा!

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर