उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सतपाल महाराज की पहल लाई रंग,…गौलापार स्थानांतरण को बताया दूरदर्शी सोच का परिणाम

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री एवं आध्यात्मिक संत सतपाल महाराज ने नैनीताल से हल्द्वानी के गौलापार में हाईकोर्ट के प्रस्तावित स्थानांतरण को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि वर्षों पहले उन्होंने यातायात, जनसुविधाओं और चिकित्सा सेवाओं को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट को गौलापार शिफ्ट करने का सुझाव दिया था और अब यह पहल साकार होती दिखाई दे रही है।

सतपाल महाराज ने कहा कि नैनीताल में अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम लोगों को आवास, यातायात और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनका मानना है कि यदि हाईकोर्ट गौलापार में स्थापित होता है तो लोगों को बेहतर सड़क संपर्क, आधुनिक सुविधाएं और समय की बचत का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि गौलापार में हाईकोर्ट परिसर के लिए भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रगति हुई है। महाराज ने इसे उत्तराखंड के न्यायिक ढांचे और आम जनता की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

सतपाल महाराज ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले जमरानी बांध परियोजना समेत प्रदेश की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को लेकर लगातार आवाज उठाई थी। उनके अनुसार, समय के साथ वे परियोजनाएं भी आगे बढ़ीं और अब हाईकोर्ट स्थानांतरण का मुद्दा भी सकारात्मक दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! आज हल्द्वानी पहुंचेंगे सीएम धामी, क्रीड़ा विश्वविद्यालय के शिलान्यास से लेकर उद्योग जगत से संवाद तक कई कार्यक्रम...
Ad Ad Ad Ad