नैनीताल: काठगोदाम-भवाली-भीमताल मार्ग पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित, पुलिस ने रात में यात्रा से बचने की अपील की

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते काठगोदाम से भवाली और भीमताल जाने वाले प्रमुख मार्गों पर भूस्खलन की घटनाएं तेज हो गई हैं। भारी मलबा गिरने के कारण कई स्थानों पर सड़कें बार-बार बंद हो रही हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मार्ग को सुचारु करने का प्रयास युद्धस्तर पर किया जा रहा है, लेकिन मौसम की स्थिति और रुक-रुक कर हो रहे भूस्खलन से स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

इस बीच नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अत्यावश्यक कारणों को छोड़कर इस मार्ग पर आज रात यात्रा न करें। पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा की दृष्टि से यह एहतियाती कदम उठाना आवश्यक है और यात्रियों की सतर्कता ही उन्हें किसी संभावित खतरे से बचा सकती है। पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया कि उसकी टीमें 24 घंटे फील्ड पर मुस्तैद हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad