लालकुआं: बिंदुखत्ता में शादी के जश्न में चली गोली, दो युवक घायल, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता में एक विवाह समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते समय हुई हर्ष फायरिंग में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। फायरिंग में एक युवक के हाथ को चीरती हुई गोली दूसरे युवक की जांघ में जा धंसी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और रिवाल्वर को कब्जे में लेकर शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ की गोष्ठी में बहुगुणा को श्रद्धांजलि, डेयरी सेक्टर की उपलब्धियों पर प्रकाश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिंदुखत्ता क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान डांस के समय अचानक फायरिंग हो गई। गोली चलने से दीपक सती समेत दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर; चिकित्सा अधिकारी बनने का मौका, उत्तराखंड में 276 पदों पर भर्ती शुरू

चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता, उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से एक लाइसेंसी .32 बोर की रिवाल्वर बरामद की गई है। जांच में सामने आया कि यह रिवाल्वर मोटाहल्दू निवासी एक व्यक्ति के नाम से पंजीकृत है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लाइसेंसधारी सहित एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 26 अप्रैल 2025: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियां

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 30 और भारतीय दंड संहिता की धारा 125 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही असलहे को सीज कर शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल को प्रेषित कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।