बिंदुखत्ता क्षेत्र से ऑनलाइन सामान डिलीवरी ब्वॉय के साथ युवती फरार, पुलिस तलास में जुटी
लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता में एक युवती को ऑनलाइन कंपनी के सामान की डिलीवरी करने वाले डिलीवरी ब्वॉय से प्यार हो गया। फिर दोनों घर से फरार हो गये। परिजनों ने बिंदुखत्ता पुलिस में तहरीर देते हुए युवती को बरामद करने की मांग की, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बिन्दुखत्ता क्षेत्र के कालिका मंदिर तिवारी नगर प्रथम निवासी लड़की को ऑन लाइन सामान लेकर गांव गांव घूमने वाला युवक पांच दिन पूर्व अर्ध रात्रि में थ्री व्हीलर से एक ग्रामीण की बेटी को ले गया, युवती के रात में गायब हो जाने के बाद परिजनों को प्रातः पता चला तो उनमें हड़कंप मच गया, और मामला पुलिस तक पहुंच गया।
बताया जाता है इकबाल सिंह नाम का युवा ऑन लाइन सामान लेकर गांव गांव घूमने आता था, जिसने बिंदुखत्ता में पानी पीने के बहाने लड़की से बातें करने की शुरुआत की। बात करते-करते दोनों में पहले दोस्ती हुई, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई।और फिर यह भगाने तक का सफर तय कर दिया।
इधर पुलिस ने बताया कि 3 दिन पूर्व मामले की गुमशुदगी लिखाने कुछ लोग आए थे जिनकी गुमशुदगी लिखकर लापता युवती की खोजबीन की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट
उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! इतनी तारीख तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो निरस्त हो सकता है राशन कार्ड
आज का राशिफल (24 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे