उत्तराखंड: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अलर्ट मोड पर प्रशासन, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
पौड़ी। उत्तराखंड में आज से मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से 8 से 11 अप्रैल तक गर्जन, आकाशीय बिजली और झोंकेदार हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस पूर्वानुमान को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने जिले के सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचने और सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर स्तर पर तत्परता बनाए रखें और लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था पर भी निगरानी रखी जाए।
सभी तहसीलों, थानों और चौकियों को वायरलेस सेट व अन्य जरूरी उपकरणों के साथ पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी विद्यालयों में अतिरिक्त सावधानी बरती जाए।
प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। जरूरत पड़ने पर प्रशासन से तुरंत संपर्क करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित