पौड़ी गढ़वाल : घर में घुसकर दो दरिंदों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पौड़ी। धुमाकोट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दो दरिंदों ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग 12वीं की छात्रा बताई जाती है। दोनों आरोपी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के परिजों ने तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान मौका पाकर गांव के ही 40 वर्षीय आशीष सुंद्रियाल और 32 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ धनी गंदी नीयत से पीड़िता के घर में घुस गए और जबरन सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों आरोपी शादीशुदा हैं। नाबालिग के परिजन जब घर लौटे तो पीड़िता ने उन्हें पूरी घटना से अवगत कराया। इस पर परिजनों ने पुलिस में नामजद तहरीर दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओ दीपक तिवारी ने दुष्कर्म व पोक्सो समेत संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को महज 12 घ॔टे के भीतर ही धुमाकोट तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़