पौड़ी: चार्ज लेते ही एक्शन में SSP श्वेता चौबे, अंकिता मर्डर केस के तीनों मुल्ज़िमों पर लगा गैंगेस्टर
पौड़ी। जिले की नवनियुक्त एसएसपी श्वेता चौबे ने पद संभालते ही अंकिता हत्याकांड के दोषियों पर कड़ा एक्शन लिया है। अंकिता हत्याकांड को लेकर एक और बड़ी कार्रवाई हुई है।
एसएसपी के निर्देश पर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने तीनों आरोपियों(पुलकित,अंकित और सौरभ) के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी चौबे ने कहा कि अंकिता हत्याकांड के दोषियों पर गैंग्स्टर लगने के साथ ही उनकी परिसंपत्तियों की जांच भी की जाएगी।
रविवार को पौड़ी मुख्यालय में एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि अंकिता की हत्या के आरोपी जिले के गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट व उसके आसपास अनैतिक व्यापार, आपराधिक कृत्य कर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे थे। उन्होंने अंकिता की हत्या कर क्षेत्र की लोक शांति व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने का जघन्य अपराध किया है।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। कहा कि युवा पीढ़ी नशे की लत की शिकार हो रही है। जिससे युवाओं को मुक्त करना और नशे के कारोबार की चेन को तोड़ने के लिए पुलिस जिले में विशेष रूप से अभियान चलाएगी।
वहीं, ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में कौन सा वीआईपी आने वाला था, यह बात अंकिता की हत्या के एक माह बाद भी राज बनी हुई है। किसी को बचाने की कोशिश हो रही है या फिर वाकई यह वीआईपी कमरे वाली थ्योरी है। इन सब सवालों के जवाब एसआईटी अब तक नहीं खोज पाई है।
बता दें कि 18 सितंबर को अंकिता रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। अगले दिन वनंत्रा के मालिक और उसे दोस्तों ने ही पटवारी पुलिस को सूचना दी थी, मगर पटवारी पुलिस अंकिता को खोजने में नाकाम रही।इस पर जांच रेगुलर पुलिस को दी गई। 22 सितंबर को पता चला कि अंकिता की वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दोस्तों ने नहर में धक्का देकर हत्या कर दी थी। अगले दिन अंकिता का शव भी बरामद हो गया। इसके बाद अंकिता और उसके दोस्त की चैट वायरल हुई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में 10 हजार स्ट्रीट लाइट खरीदेगा नगर निगम, बोर्ड बैठक में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर; ग्रामीण क्षेत्रों को टैक्स में राहत
आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल