दुःखद: तुर्किए के भयानक भूकंप में उत्तराखंड के युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कोटद्वार। तुर्किए में आए विनाशकारी भूकंप में उत्तराखंड के कोटद्वार के विजय की मौत हो गयी। शव बरामद कर लिया गया है. इसकी पुष्टि शनिवार को भारतीय दूतावास ने की है. भारतीय दूतावास के मुताबिक, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले विजय कुमार का शव मलाटया में एक होटल के मलबे में मिला है. जल्द ही उनके पार्थिव शरीर को उत्तराखंड भेजा जाएगा. विजय की कंपनी से फोन पर विजय के निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते चलें कि कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत पदमपुर-सुखरो में पोखरियाल कालोनी निवासी विजय कुमार बंगलौर में एक निजी कंपनी में कार्यरत था व बीती 22 जनवरी को कंपनी के कार्य से तुर्की गया हुआ था। पांच फरवरी को परिवार की वीडियो काल के माध्यम से विजय से बात भी हुई थी। लेकिन, छह फरवरी को तुर्की में भूकंप आने के बाद से परिजनों को विजय से संपर्क नहीं हो पाया। विजय के भाई अरूण लगातार कंपनी के संपर्क में थे। कंपनी के अधिकारियों का कहना था कि तुर्की में जिस होटल में विजय रूका था, वह भूकंप से पूरी तरह ध्वस्त हो गया। कंपनी के अधिकारी स्पष्ट तौर पर विजय के बारे में कुछ नहीं बता रहे थे।
शनिवार को तुर्की में विजय का शव बरामद होने के बाद कंपनी अधिकारियों ने उसकी मौत की सूचना घर में दी। विजय की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पिछले पांच दिनों से विजय की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे स्वजन पूरी तरह सकते में हैं। इधर, विजय के निधन की सूचना मिलने के बाद नाते-रिश्तेदार भी उनके घर पहुंचने लगे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश