उत्तराखंड में अग्निवीरों की भर्ती शुरू, युवाओं ने दिखाया दम
पौड़ी। कोटद्वार में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज हो गया है। कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली में पहले दिन चमोली के सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं ने फिजिकल यानी शारीरिक मापदंड में अपना दमखम दिखाया।
आपको बता दें कि कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में अग्निवीर भर्ती रैली की शुरुआत हो गई है। पहले दिन चमोली जिले के युवाओं ने दमखम दिखाया। अग्निपथ योजना के तहत चमोली जिले से 9,306 युवाओं ने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। अग्निवीर भर्ती रैली की दौड़ में असफल युवाओं ने अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भर्ती मानक की ऊंचाई 163 सेंटीमीटर रखी गई थी। जबकि 165 सेंटीमीटर से ज्यादा हाईट वालों को ही भर्ती में ले रहे हैं। वहीं युवाओं का कहना है कि एक बार में 300 अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा है। जिसमें से केवल 8 से 10 अभ्यर्थी को ही लिया जा रहा है। जबकि कोरोनाकाल के बाद उत्तराखंड में सेना की भर्ती हो रही है भर्ती में मानकों की अनदेखी की जा रही है उनका कहना है कि अग्निपथ योजना में शामिल होने के लिए वो बड़ी आशा लेकर आए थे लेकिन यहां पर उन्हें निराशा मिली है।
कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली में पहले दिन चमोली जिले के जोशीमठ, चमोली, पोखरी, कर्णप्रयाग, घाट, देवाल, नंदप्रयाग, आदिबद्री तहसील क्षेत्र के युवा भाग ले रहे हैं। बता दें कि उत्तराखंड से 1,08,000 युवाओं ने अग्निपथ योजना के तहत पंजीकरण करवाया है. जबकि, कोटद्वार में 7 जिलों की अग्निवीर भर्ती होनी है जिसमें 63,000 पंजीकृत युवा भाग लेंगे। कल यानी 20 अगस्त को चमोली जिले के थराली, गैरसैंण, नंदप्रयाग और उत्तरकाशी जिले के डुंडा, राजगढ़ी चिन्यालीसौड़ की भर्ती होगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!