उत्तराखंड : यहां मासूम को उठा ले गया गुलदार, गांव में मचा कोहराम
पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के विकासखंड पाबौ के निसणी गांव में 5 वर्षीय मासूम पर गुलदार ने हमला कर दिया जिसके चलते उसकी मौत हो गयी है। घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पहुंच गई है। 108 की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पौड़ी के विकासखंड पाबौ के निसणी गांव निवासी रविंद्र सिंह का पांच वर्षीय पुत्र पीयूष घर से कुछ दूरी पर खेलकर घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उस पर झपटा मार दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में पाबौ पुलिस चौकी के प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि शव को पौड़ी जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
वहीं ग्रामीण बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि उनके क्षेत्र में गुलदार ने पहले भी काफी लोगों पर हमला किया है और जिस तरह से आज एक 5 वर्षीय बच्चे पर हमला किया है जिससे उसकी मौत हो गई है। साथ ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल भी बन गया है। उन्होंने कहा कि वह सरकार और वन विभाग से आग्रह करते हैं कि आने वाले समय में ऐसी कोई घटना दोबारा से ना हो इसको लेकर यहां पर पिंजरे लगाया जाए ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!