उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी कार, पति की मौत पत्नी गंभीर घायल
पौड़ी में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. जिले के लैंसडाउन-जयहरीखाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद महिला को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि कार में दोनों दंपति सवार थे और वो जयहरीखाल से लैंसडाउन जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, हरेंद्र सिंह असवाल पुत्र मेहरबान सिंह निवासी ग्राम लिंगवाना अपनी अल्टो कार में सवार होकर जयहरीखाल से लैंसडाउन के लिए निकले थे, तभी झारपानी के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर खाई में गिर गई. जिसमे चालक हरेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. महिला को बड़ी मुश्किल से करीब 100 मीटर गहरी खाई से रेस्क्यू कर निकाला गया. लैंसडाउन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया कि हादसे के दौरान हरेंद्र सिंह अपनी पत्नी किरन असवाल के साथ कार में सवार थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश