उत्तराखंड: यहां चारा लेने गई महिलाओं पर हाथी ने किया हमला, एक की मौत चार घायल
कोटद्वार। पौड़ी जिले के कोटद्वार में घास लेने जंगल गई पांच महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया. हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है. चार महिलाएं घायल बताई जा रही हैं. वहीं सूचना पाकर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार कोटद्वार स्थित लैंसडाउन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अन्तर्गत ग्वालगढ़ वीट कक्ष संख्या-5 में जनवरों के लिए चारा लेने गई महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया. हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर घायल हो गईं. सूचना पाकर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल भेज दिया है. घटना से जहां पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हाथी के हमले में सुनीता देवी पत्नी सुनील जावाल उम्र 40 वर्ष ध्रुवपुर पदमपुर कोटद्वार, सुमन देवी पत्नी अजय कुमार उम्र 37 वर्ष ध्रुवपुर पदमपुर कोटद्वार, अनीता देवी पत्नी मुकेश सिंह उम्र 42 वर्ष पदमपुर कोटद्वार, भुवनेश्वरी देवी पत्नी कालूराम उम्र 31 वर्ष ध्रुवपुर कोटद्वार घायल हुई हैं.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़