उत्तराखंड: यहां हाथी ने रोका पूर्व मुख्यंमत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफिला, वाहन छोड़ चट्टान पर चढ़कर बचाई जान
कोटद्वार। बुधवार को पौड़ी से कोटद्वार की ओर आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले को एक हाथी ने रोक दिया। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य बरसाती रपटे के समीप सड़क के मध्य से गुजर रहे हाथी से बचने के लिए वाहन सवार अपने वाहनों को छोड़ यहां-वहां भाग रहे थे।
त्रिवेंद्र रावत भी अपने काफिले में मौजूद तमाम सदस्यों के साथ वाहन छोड़ सड़क से जंगल की ओर चले गए और पहाड़ पर चढ़ गए। बताया जाता है कि इस दौरान उनके एक कर्मी के पैर पर हल्की चोट भी आई। हाथी के आगे बढ़ने के बाद काफिला कोटद्वार की ओर रवाना हुआ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!