उत्तराखंड: पाबौ ब्लाक के भट्टी गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग ने रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर भेजा
पौड़ी। विकासखंड पाबौ के भट्टी गांव के समीप लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। गश्त कर रहे वन कर्मियों को शुक्रवार तड़के गुलदार पिंजड़े में कैद हुआ मिला। वन कर्मियों द्वारा गुलदार को पौड़ी स्थित विभाग के नागदेव रेंज लाया गया। जहां से गुलदार को रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर हरिद्वार भेज दिया गया है।
इससे पहले बीते दो जून को भट्टी गांव की एक बुजुर्ग महिला को गुलदार ने मार दिया था। तब क्षेत्र के ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गढ़वाल वन प्रभाग ने पूरी घटना की वस्तुस्थिति से मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को अवगत कराया गया। बाद में गांव के विभिन्न स्थानों पर पिंजरा लगाने के साथ गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया गया। इतना ही नहीं शूटर भी तैनात कर दिया गया। बताया गया कि शुक्रवार तड़के वन कर्मी गश्त पर थे। इसी बीच उन्हें भटटी गांव के समीप ही पिंजरे में एक गुलदार कैद हुआ मिला। इसकी सूचना वन कर्मियों ने अपने उच्चाधिकारियों को दी। बाद में पिंजरे में कैद हुए गुलदार को नागदेव रेंज ला गया। वन क्षेत्राधिकारी अनिल भटट ने बताया कि उच्चाधिकारियों के गुलदार को रेस्क्यू सेंटर चिडियापुर हरिद्वार भेज दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़