उत्तराखंड : यहां शराब पीकर विद्यालय पहुंचे गुरुजी निलंबित,….आदेश जारी
पौड़ी। उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल जिले की रिखणीखाल ब्लॉक के एक विद्यालय में शराब पीकर आने वाले सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा पौड़ी गढ़वाल ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। और निलंबित शिक्षक को DEO पौड़ी ने उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया है।
दरअसल, सोमवार को शिक्षा परिषद पौड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा ने निलंबन का आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि विकासखंड रिखणीखाल के प्राथमिक विद्यालय में एक सहायक अध्यापक के स्कूल में शराब पीकर आने की शिकायत मिली। जिसके बाद उप शिक्षा अधिकारी को जांच सौंप दी गई। जांच में शिक्षक के शराब पीकर स्कूल आने की पुष्टि हुई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़