उत्तराखंड: यहां खाई में गिरा पिकप वाहन, 3 की मौत, 4 छात्र घायल
पाैड़ी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, 4 स्कूली बच्चे घायल हैं।
घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। इस वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे।
साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।
मृतकों के नाम
– आनंद सिंह(60) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम क्वीन धूमाकोट। ( चालक)
– मोहन सिंह(65) पुत्र कोतवाल सिंह निवासी किंगोडीखाल धूमाकोट।
– अर्जुन सिंह(60) पुत्र गुमान सिंह निवासी ग्राम बंदर कोट तह बीरोंखाल।
घायलों के नाम
– सानू(16) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी, बीरोंखाल
– अनुराग(14) पुत्र रनवीर सिंह निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
– आदित्य(14) पुत्र रनवीर सिंह नेगी निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
– आयुष(11) पुत्र चंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़