उत्तराखंड: यहां गुस्साए ग्रामीणों ने पिंजरे में कैद गुलदार को जिंदा जलाया
पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक बड़ी खबर आई है. यहाँ आक्रोशित ग्रामीणों ने पिंजरे में फंसे एक गुलदार को जिंदा की आग के हवाले कर दिया। जिससे गुलदार की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दिन पहले गुलदार के हमले में महिला की मौत होने से लोगों में गुस्सा था।
घटना मंगलवार को विकास खंड पाबौ के सपलोड़ी गांव में एक गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना वन विभाग को मिली। वन विभाग की टीम के गांव पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने गुलदार को पिंजरे में ही आग के हवाले कर दिया। दरअसल, ग्राम पंचायत सपलोड़ी की सुषमा देवी अपनी सहेली के साथ 15 मई की शाम हरियालीसैण के जंगल में काफल लेने गई थी। लौटते समय शाम साढ़े छह बजे गुलदार ने सुषमा पर हमला कर दिया था। इसमें सुषमा की मौत हो गई थी।
घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही पिंजरा भी लगाया था। गढ़वाल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गुलदार की उम्र करीब सात वर्ष थी। उन्होंने बताया कि गुलदार को आग के हवाले करने वाले कुछ ग्रामीणों की पहचान कर ली गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़