उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की दर्दनाक मौत, पूरे गांव में शोक की लहर
पिथौरागढ़। थल-डीडीहाट रोड पर सफेद घाटी के पास एक दर्दनाक हादसे में कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दाफिला गांव के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात हुई, लेकिन हादसे की जानकारी रविवार सुबह हुई जब एक स्थानीय ग्रामीण ने खाई में कार और शव देखे।
मृतकों की पहचान सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र आनंद सिंह रावत (उम्र 30 वर्ष) और सुनील सिंह बोरा पुत्र खड़क सिंह बोरा (उम्र 24 वर्ष) निवासी दाफिला के रूप में हुई। सुरेंद्र सिंह थल में पेट्रोल पंप में काम करता था और एक साल पहले ही उनका विवाह हुआ था। वहीं, सुनील सिंह पॉलिटेक्निक कॉलेज बांसबगड़ में द्वितीय वर्ष का छात्र था। शनिवार शाम को दोनों घूमने के लिए घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
रविवार सुबह बकरी चराने गए एक ग्रामीण ने दुर्घटनाग्रस्त कार और शवों को खाई में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थल थाने के थानाध्यक्ष अंबी राम आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। गहरी खाई में रस्सियों के सहारे रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पहले शव को करीब 100 मीटर की गहराई से बाहर निकाला गया, जबकि दूसरा शव 200 मीटर गहराई में मिला। स्थानीय युवाओं और पुलिस की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।
घटना की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। सुरेंद्र और सुनील के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुरेंद्र के घरवालों ने बताया कि वह एक जिम्मेदार व्यक्ति था, जबकि सुनील पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। दोनों परिवारों के सपने इस हादसे के साथ टूट गए।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दुर्घटना के वक्त सड़क पर घना अंधेरा था, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक