बड़ी खबर; इस जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में रविवार दोपहर भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मैग्निट्यूड मापी गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कहीं से भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र धारचूला के ऊंचाई वाले इलाके में पांच किलोमीटर गहराई में स्थित था। भूकंप के झटके दोपहर 3:34 बजे धारचूला से लेकर बंगापानी क्षेत्र तक महसूस किए गए। झटकों के बाद स्थानीय लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई।
प्रशासन ने तत्काल इलाके का जायजा लिया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। विभाग ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण कोई क्षति नहीं हुई है, लेकिन फिर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि झटके हल्के जरूर थे, लेकिन कुछ पल के लिए डर का माहौल बन गया था। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है। साथ ही भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने के लिए भूकंपरोधी उपाय अपनाने पर भी जोर दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक