बड़ी खबर! रिश्वत के खेल में फंसा पिथौरागढ़ डाक निरीक्षक, CBI ने 15 हजार लेते किया गिरफ्तार
पिथौरागढ़ के नाचनी डाकघर में कार्यरत डाक निरीक्षक शशांक सिंह राठौर को सीबीआई ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। राठौर ने यह रिश्वत बागेश्वर जिले के खेती गांव निवासी दुकानदार सुरेश चंद से उनके पीएम रोजगार सृजन योजना के तहत लिए गए लोन की सब्सिडी रिपोर्ट लगाने के एवज में मांगी थी। आरोपी को स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सीबीआई के मुताबिक सुरेश चंद की नाचनी बाजार में ममता म्यूजिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। उन्होंने साल 2020 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत जिला उद्योग केंद्र, पिथौरागढ़ से छह लाख रुपये का ऋण लिया था। योजना की शर्तों के अनुसार, उन्हें इसमें से 35% यानी 2.10 लाख रुपये की सब्सिडी मिलनी थी, जिसके लिए नाचनी डाकघर से सत्यापन रिपोर्ट जरूरी थी।
जब सुरेश चंद ने रिपोर्ट के लिए डाक निरीक्षक राठौर से संपर्क किया, तो उसने टालमटोल शुरू कर दी और फाइल में कमियां बताकर रिपोर्ट देने से इनकार करता रहा। 20 जून को दोबारा संपर्क करने पर राठौर ने पोस्ट मास्टर नंदन गिरी और डाकिया खुशाल सिंह के माध्यम से 21 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इस पर सुरेश चंद ने सीबीआई से शिकायत की और बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी।
जांच के बाद सीबीआई की टीम ने योजना बनाकर नाचनी डाकघर में ही शशांक सिंह राठौर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। ट्रैप ऑपरेशन के दौरान पोस्ट मास्टर और डाकिया की कोई संलिप्तता नहीं पाई गई।
सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई से डाक विभाग सहित पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक