नेपाल सीमा के पास फटा बादल, पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में मचाई तबाही, देखिए विडियो….
पिथौरागढ़। देर रात से हो रही मूसलाधार बरसात से पड़ोसी देश नेपाल में बादल फटने की खबर है जिसका असर पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर हुआ है बरसात वजह से तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि नेपाल में फटा बादल जिसका असर धारचूला के खोतीला क्षेत्र में देखने को मिला है जहां पर भारी तबाही की खबर है। नेपाल में भी काफी नुकसान बताया जा रहा है। धारचूला के पास खोतीला में कई घर बहने की सूचना है जबकि कई घर खतरे की जद में आ गए हैं। धारचूला के मलि बाजार में भी कई घरों में मलवा घुस गया है। जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया है । राहत और बचाव के लिए प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गयी हैं और रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। पिथौरागढ़ डीएम ने एएनआई को बताया कि लगभग 30 घर क्षतिग्रस्त हो गए और एक महिला की मौत हो गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल