पिथौरागढ़ : यहां ततैयों के हमले में दो बच्चों की मौत, एक बच्चे समेत दो महिलाएं घायल
पिथौरागढ़। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बैतड़ी में ततैयों के झुंड ने एक परिवार पर हमला बोल दिया. जिसमें एक ही परिवार के दो बच्चों की जान गई है, जबकि एक बच्चे समेत दो महिलाएं घायल हुई हैं. जिनका इलाज चल रहा है. वहीं घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ और लोग खौफजदा हैं. घटना भारत नेपाल सीमा से लगे बैतड़ी जिले की है।
बताया जा रहा है कि जिले के नजदीकी बजांग थलारा गांव पालिका डोर गांव में ततैयों के हमले में दो बच्चों की मौत हो गई।जबकि एक बच्चे समेत दो महिलाएं हमले में घायल हो गई, सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। थलारा गांव पालिका वार्ड अध्यक्ष रवींद्र खाती ने बताया कि रविवार को परिवार के सदस्य जंगल में घास काटने के बाद उसे बारिश से बचा रहे थे. इस दौरान घास ततैयों के छत्ते से टकरा गई. इस दौरान ततैयों ने हमला बोल दिया. इस दौरान ततैयों के हमले से लोगों ने बचने की कोशिश भी की और इधर-उधर भागने लगे। हमले में तीन वर्षीय मासूम सुरबीर खाती और पांच वर्षीय सिया खाती की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ततैयों के हमले में 7 वर्षीय सुमी खाती, उसकी मां डम्मरा खाती और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे से गांव में मातम पसरा है. दोनों घायलों का इलाज चल रहा है .ततैयों की हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़