पिथौरागढ़: अग्निवीर भर्ती परीक्षा में फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ पकड़ा गया युवक, पुलिस ने गिरफ्तार
पिथौरागढ़। पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार 05 सितंबर 2022 को अग्निवीर भर्ती परीक्षा हेतु आया अभ्यर्थी दीपक सिंह जैमुवाल पुत्र लक्ष्मण सिंह जैमुवाल निवासी ग्राम पोस्ट नामिक मुनस्यारी, जिला पिथौरागढ़, को संदिग्धता के आधार पर आर्मी भर्ती ग्राउंड से पकड़ा गया, जिसके प्रमाण पत्रों की जाँच करने पर उसके पास दो आधार कार्ड, दो हाईस्कूल की अंक तालिका, जन्म प्रमाण पत्र, आदि मिले सभी में उसकी जन्मतिथि अलग अलग (01/03/1999 एवं 01/08/2003) होना पाया गया।
कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने उक्त युवक से पूछताछ की तो उसके द्वारा बताया गया कि मेरी अग्निवीर भर्ती हेतु आयु निकल गई थी जिस कारण मेरे द्वारा यह जाली कागज तैयार किए और अपनी उम्र कम करवा कर अपनी जन्मतिथि 01/08/2003 कराई गई और अग्निवीर भर्ती हेतु अपना फार्म सबमिट कराया। पुलिस टीम द्वारा उक्त युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में मुकदमा धारा 467/468/471 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में, फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अराजक तत्वों पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ऐसे लोगों के विरूद्ध शख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। गिरफ्तारी टीम में शामिल व0उ0नि0 मंगल सिंह,उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह, उ0नि0 योगेश कुमार शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़