पिथौरागढ़: यहां बेकाबू होकर खाई में जा गिरी कार, 4 की मौत ,2 घायल
बेरीनाग। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं एक ऐसा मामला पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग से सामने आया है जहां पमतोड़ी के पास कार 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार हल्द्वानी के रिटायर शिक्षक परिवार का था जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हुई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।पूर्व शिक्षक चंदन सिंह बसेड़ा अपने परिवार के साथ हल्द्वानी से पहाड़ को पूजा करने गांव गए थे।
रविवार को चंदन सिंह बसेड़ा मूल गांव में पूजा कर अपने परिवार के साथ कार से बागेश्वर की तरफ जा रहे थे. तभी थल से 9 किमी दूर पमतोड़ी के पास दोपहर करीब एक बजे उनका गाड़ी से नियंत्रण खो गया और कार बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी
मौके पर पहुंची और खाई में उतकर रेक्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. खाई में गिरी कार के परखच्चे उड़ गए थे. इस हादसे में चंदन सिंह बसेड़ा की पत्नी , छोटे की पत्नी और उनकी साली की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उनकी माता का इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना