उत्तराखंड: यहां प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति की हत्या की कोशिश, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आाय है. यहां एक महिला ने अपने देवरों के साथ मिलकर पति को जान से मारने का प्लान बनाया, लेकिन पति ने सूझबूझ से अपनी जान बचा ली. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, बीती 24 नवम्बर को कैलाश नाथ निवासी केदार कॉलोनी पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर देकर बताया गया था कि 21 नवम्बर की रात को उसके चचेरे भाई मनोज नाथ पुत्र कृष्ण नाथ निवासी ग्राम सेलीभीड़ा पोस्ट चमाली थाना व जिला पिथौरागढ़ व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात में उसके घर में घुसकर उसका गला घोटकर जान से मारने का प्रयास किया गया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान सामने आया कि पीड़ित कैलाश नाथ की पत्नी कविता देवी के कैलाश नाथ के चचेरे भाई मनोज नाथ के साथ विवाहेत्तर प्रेम संबंध थे, जिस कारण कविता देवी व मनोज नाथ कैलाश नाथ को मारकर अपने रास्ते से हटाना चाहते थे। कविता देवी ने मनोज नाथ व कैलाश नाथ के एक और चचेरे भाई नवीन नाथ पुत्र अर्जुन नाथ निवासी ग्राम सेलीभीड़ा पो. चमाली पिथौरागढ़ के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र कर अपने पति कैलाश नाथ को मारने हेतु आरोपियों को लखनऊ से बुलाया तथा 21 नवम्बर की रात को उसे जान से मारने का प्रयास किया।
मामला संज्ञान में आते ही पुलिस द्वारा सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि उक्त मामले के सभी आरोपी रोडवेज स्टेशन पिथौरागढ़ मेें देखे गये है तथा वह कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल बताये गये स्थान पर दबिश देकर सभी आरोपियों मनोज नाथ, नवीन नाथ व कविता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल