उत्तराखंड : यहां बड़ा सड़क हादसा, बोलेरो गाड़ी खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत की खबर
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां तल्लाजोहार क्षेत्र में होकरा के पास एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई। वाहन में 9 लोग सवार थे। वाहन में सवार अधिकांश लोगों के मौत की खबर। पुलिस प्रशासन व एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर। खाई से शवों को रेस्क्यू करने का कार्य जारी। बताया जा रहा है मंदिर दर्शन के लिए जा रहे ये सभी लोग बागेश्वर के रहने वाले है।
जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। तेजम अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर भेजी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़