उत्तराखंड : यहां चाचा ने धारदार हथियार से भतीजे की कर दी हत्या, आरोपी को भेजा जेल
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां चाचा ने अपने भतीजे को धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी है। गांव में हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि, कोतवाली जौलजीबी पुलिस को सूचना मिली कि चिफलतारा में देर रात हयात सिंह पुत्र अर्मा सिंह ने मामूली विवाद पर अपने भतीजे नारायण सिंह के सर पर दराती से हमला कर घायल कर दिया, सूचना सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल नारायण सिंह को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी चाचा हयात सिंह फरार हो गया। पूरे मामले में पुलिस ने टीम गठित कर हत्या के आरोपी चाचा हयात सिंह को कौली कन्याल पुल के पास से मय दराती के गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी और मृतक एक ही परिवार से हैं इनका पहले से कोई पुराना विवाद चल रहा है जिसको लेकर देर रात फिर से परिवार के बीच कहासुनी हो गई। जहां चाचा हयात सिंह ने आवेश में आकर अपने सगे भतीजे नारायण सिंह के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हुई है।
पूरे मामले में मृतक के पिता मथुरा सिंह के तहरीर पर आरोपी चाचा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीकृत कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के पूछताछ में प्रथम दृष्टया पाया गया है कि, पारिवारिक विवाद चल रहा था और विवाद में हत्या हुई है। हत्या के बाद से गांव में गम का माहौल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक