उत्तराखंड : यहां सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई तीव्रता

ख़बर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की धरती रविवार की सुबह भूकंप के झटकों से डोल उठी।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर महसूस किए और रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.8 मैग्नीट्यूड मापी गई है। वहीं, भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 23 किलोमीटर नॉर्थ वेस्ट था।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले के ही रामगंगा नदी किनारे रुइनाथल और उपराडा पाठक के निकट था। इसकी गहराई 10 किमी थी। हालांकि, इस भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, इस भूकंप ने लोगों को काफी डरा दिया है।

किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। विगत 12 जनवरी को उत्‍तरकाशी जिले में भूकंप में झटके महसूस किए गए थे। देर रात करीब 2:12 बजे आए भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में दर्ज किया गया था। भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad